लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

17 साल से गंदगी के खिलाफ जंग लड़ने वाले सौरव ठाकुर को मिला हिमाचल आईकॉन अवार्ड, बीबीएन से शुरू किया था सफाई अभियान

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 25 अक्तूबर 2025 at 6:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन को स्वच्छ बनाने में पिछले 17 वर्षों से अहम योगदान देने वाले टारगेट ग्रीन जोन के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरव ठाकुर को हिमाचल आईकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान सोलन में आयोजित भव्य समारोह में स्वास्थ्य मंत्री कर्नल (डॉ.) धनीराम शांडिल द्वारा प्रदान किया गया।

बद्दी

30 विभूतियों को मिला सम्मान, सौरव ठाकुर रहे विशेष आकर्षण
सोलन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, चिकित्सा, पर्यावरण और स्वच्छता जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 30 विभूतियों को सम्मानित किया गया। इनमें सिरमौरी संस्कृति के संवाहक डॉ. जोगिंद्र हब्बी, पद्मश्री विद्यानंद सरैक और होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमित दवास जैसी हस्तियां शामिल थीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बीबीएन से शुरू किया था सफाई मिशन, बढ़ाया प्रदेश का मान
सौरव ठाकुर ने वर्ष 2008 में औद्योगिक नगरी बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की दिशा में काम शुरू किया था। नगर परिषद बद्दी और नालागढ़ में कूड़ा निष्पादन की बड़ी चुनौती को उन्होंने स्वीकार किया और इसे व्यवस्थित ढंग से संचालित कर दिखाया। उनकी मेहनत और योजना ने बीबीएन क्षेत्र को स्वच्छता के क्षेत्र में एक मिसाल बना दिया।

प्रदेश के कई नगर निकायों में किया सफाई का काम
टारगेट ग्रीन जोन की टीम के नेतृत्व में सौरव ठाकुर ने हमीरपुर, मंडी, सुंदरनगर, अर्की, नाहन और सुन्नी जैसे नगर निकायों में भी स्वच्छता और कूड़ा प्रबंधन की परियोजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया। उन्होंने न केवल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को व्यवस्थित किया बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को भी अपनी प्राथमिकता बनाया।

पर्यावरण सुरक्षा और सामाजिक सेवा में भी सक्रिय योगदान
वर्तमान में सौरव ठाकुर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, रक्तदान शिविरों और सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उन्हें सम्मानित करते हुए कर्नल शांडिल और पद्मश्री विद्यानंद सरैक ने उनकी लगन और समर्पण की सराहना की तथा भविष्य में इसी उत्साह से कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]