लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मुख्यमंत्री सुक्खू ने गृह मंत्री अमित शाह से की मुलाकात, आपदा राहत राशि जल्द जारी करने की मांग

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / शिमला

2023 की प्राकृतिक आपदा में हिमाचल को हुए नुकसान की दी जानकारी, केंद्र से हर संभव सहायता का मिला आश्वासन


भीषण मानसूनी आपदा के लिए केंद्र से राहत राशि की अपील

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023 में प्रदेश में आई भीषण मानसूनी आपदा के चलते हुए नुकसान की जानकारी दी और केंद्र सरकार से तत्काल राहत राशि जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने आपदा उपरांत मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर आर्थिक सहायता की मांग पहले ही केंद्र को भेज दी है, लेकिन अब तक कोई राहत राशि प्राप्त नहीं हुई है।

पेयजल, सड़क और पुलों को हुआ भारी नुकसान

मुख्यमंत्री सुक्खू ने बताया कि मानसून के दौरान भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ जैसी घटनाओं ने हिमाचल प्रदेश में अधोसंरचना को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त किया। सड़कों, पुलों, पेयजल व सिंचाई परियोजनाओं को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने सीमित संसाधनों के बावजूद राहत और पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता दी और आम जनजीवन को सामान्य करने के लिए हरसंभव प्रयास किए।

प्रदेश हित के अन्य मुद्दों पर भी हुई चर्चा

मुख्यमंत्री ने बैठक में प्रदेश से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण मामलों को भी गृह मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र को विशेष रूप से मदद करनी चाहिए। गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य को केंद्र की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया और कहा कि प्रदेश की मांगों पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

राजस्व विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव (राजस्व) ओंकार चंद शर्मा भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी आपदा से संबंधित तकनीकी और राजस्व पहलुओं की जानकारी गृह मंत्री को दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]