मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की करी अध्यक्षता

कहा- रेणुका मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य की समृद्ध संस्कृति का भी है प्रतीक

HNN / श्री रेणुका जी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सिरमौर जिला के रेणुका स्थित रेणु मंच में सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रेणुका जी मेले की प्रथम सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने मेला समिति द्वारा अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के शुभ अवसर पर प्रकाशित की गई स्मारिका का विमोचन भी किया। जय राम ठाकुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेला प्रदेश के महत्वपूर्ण मेलों में से एक है, जिसमें भगवान परशुराम और माता रेणुका के मिलन को दर्शाया गया है।

उन्होंने कहा कि यह मेला न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि राज्य को समृद्ध संस्कृति का भी प्रतीक है। जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश इस वर्ष को राज्य की स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मना रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य ने विकास के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। हिमाचल प्रदेश आज न केवल पहाड़ी राज्यों, बल्कि देश के बड़े राज्यों के लिए भी एक आदर्श राज्य के रूप में उभरा है। उन्होंने राज्य के पहले मुख्यमंत्री डाॅ. वाई.एस. परमार के योगदान को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले दो वर्ष प्रभावित हुए है, लेकिन राज्य सरकार ने यह सुनिश्चित किया कि विकास की गति निर्बाध रूप से चलती रहे। उन्होंने कहा कि देश भाग्यशाली है कि इस कठिन समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक सशक्त नेतृत्व देश को मिला है। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा समय पर लिए गए निर्णयों और उठाए गए। उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष मेला समिति आर.के. गौतम ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह तथा डांगरा प्रस्तुत कर सम्मानित किया। उन्होंने सात दिवसीय मेले में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी।

राज्य रेडक्राॅस सोसायटी की उपाध्यक्षा एवं मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिन्दल, रेणुका के विधायक विनय कुमार, पच्छाद की विधायक रीना कश्यप, राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बदलेव तोमर, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी, सिरमौर जिला परिषद की अध्यक्षा सीमा, क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता बलवीर चैहान, खंड विकास समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा, सिरमौर के कृषि उत्पाद विपणन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा व पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्वाल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।


Posted

in

,

by

Tags: