लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

“जन जागरण अभियान” के तहत 7 किलो मीटर लम्बी पद यात्रा का आयोजन

SAPNA THAKUR | 21 नवंबर 2021 at 4:10 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर व प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष इक़बाल मोहम्मद की अध्यक्षता में रविवार को “जन जागरण अभियान” के तहत 7 किलो मीटर लम्बी पद यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

यह यात्रा ग्राम कोंथरों से शुरू होकर बेला, पीपलवाला, सिम्बलवाला होकर ग्राम ढाँक वाला, ख़ैरवाला जाकर समाप्त हुई। जिसमें केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार ने युवा महिला व कर्मचारियों व अन्य वर्गों का जो अत्याचार सरकार द्वारा किया जा रहा है उसके विरोध में आम जन मानस को जागरुक किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस दौरान सरकार विरोधी नारेबाज़ी की गई। इस मौक़े पर जिला उपाध्यक्ष योगेश गुप्ता, जीत सिंह चौहान कैप्टन सलीम,चैन सिंह मण्डल अध्यक्ष ज्ञान चंद, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आशिक अली, नसीम दिदान, प्रधान ओम लाल, रमज़ान राणा, युवा अध्यक्ष साहिल, महिला अध्यक्ष सविता वशिष्ठ, बलदेव सिंह , प्रेम सिंह, रामनाथ सिंह अंकित ठाकुर, विशाल गुप्ता, प्रीतम सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा सहित क़रीबन 200 कार्यकर्ता मौजूद थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]