Himachalnow / ऊना / वीरेंद्र बन्याल
स्वयं सहायता समूहों को बैंकिंग योजनाओं और कृषि तकनीकों की दी गई जानकारी
पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय हमीरपुर के माध्यम से कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) रामपुर में कृषि प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय प्रबंधक आंचल कार्यालय शिमला, मनोज कुमार ने की। कार्यक्रम में ऊना जिले के 60 स्वयं सहायता समूहों ने भाग लिया और कृषि व वित्तीय योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कृषि और बैंकिंग योजनाओं की जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान पीएनबी के वरिष्ठ अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस एग्री एक्सपो का मुख्य उद्देश्य किसानों और ग्रामीण महिलाओं तक बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। इस पहल के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को समूहों के गठन, वित्तीय सहायता और रोजगार शुरू करने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति में महिलाओं का आत्मनिर्भर होना आवश्यक है। यदि प्रत्येक घर की महिला आर्थिक रूप से सशक्त होगी, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज और देश की प्रगति पर पड़ेगा।
किसानों को दी गई योजनाओं की विस्तृत जानकारी
एग्री एक्सपो में पीएनबी के अधिकारियों ने स्वयं सहायता समूहों और किसानों को कृषि क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, ताकि अधिक से अधिक किसान और महिलाएं इनका लाभ उठाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें।
महिलाओं की समस्याओं पर चर्चा
क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इनमें आष्टमा ड्यूटी, इंसिडेंटल शुल्क और सिबिल शुल्क जैसी समस्याएं शामिल थीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि इन मुद्दों को उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि महिलाओं को इन समस्याओं से राहत मिल सके।
प्रदर्शनी और सम्मान समारोह
कार्यक्रम के दौरान आरसेटी और कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। इसके साथ ही, कृषि विभाग द्वारा मशीनी उपकरणों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
अंत में, कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वयं सहायता समूहों को प्रशस्ति पत्र और एक पौधा देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उप महाप्रबंधक रजनीश वासुदेवा, आंचल कार्यालय शिमला से राजेंद्र पॉल, मंडल कार्यालय हमीरपुर से अरविंद कुमार, एलडीएम लहरी मल, मुख्य प्रबंधक पीएनबी ऊना पीयूष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





