कुलदीप चौधरी को अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष की कमान

HNN/ बद्दी

अनुसूचित जनजाति मोर्चा की बैठक बद्दी में मोर्चा के जिला अध्यक्ष धनिराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। जिला अध्यक्ष ने बताय कि वह अपने जिला अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कुनबे को आगे बढ़ाते हुए और प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जवाहर शर्मा से विचार विमर्श करने के उपरांत जिला उपाध्यक्ष का जिम्मा बीबीएन के कुलदीप चौधरी को सौंपा गया है।

इस नियुक्ति के लिए नवनियुक्त उपाध्यक्ष कुलदीप चौधरी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा जवाहर शर्मा ,दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा धनीराम चौधरी व भाजपा हाईकमान का आभार जताया।

वही नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि जो पार्टी व मोर्चा ने उनको जिम्मेदारी दी है वह पूरी ईमानदारी और लगन से उसे निभाएंगे। 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनाने के लिए दिन रात एक कर कमल का फूल खिलाएंगे और अनुसूचित जनजाति मोर्चा में ज्यादा से ज्यादा नए सदस्य जोड़े जायँगे।