लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Aaj Ka Rashifal / कई राशियों के लिए नए अवसर, जानें क्या कहता है आपका भाग्य

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 29 अक्तूबर 2025 at 4:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Aaj Ka Rashifal : आज का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को मिलेगी सफलता और किसे रहना होगा सावधान, जानिए सभी 12 राशियों का हाल।

शिमला।

मेष राशि (Aries Horoscope)
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और कार्यों में प्रगति के संकेत हैं। किसी लंबी यात्रा की संभावना है, लेकिन वाहन का प्रयोग संभलकर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव रह सकता है। पारिवारिक विवादों से बचें और वाणी में संयम रखें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
आज व्यर्थ की भागदौड़ के कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है और व्यापार में कोई बड़ी डील रुक सकती है। किसी अपने के दुखद समाचार से मन व्यथित रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। मां दुर्गा को दूध से बनी खीर का भोग लगाना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
आज आप प्रसन्न और हंसी-मज़ाक के मूड में रहेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बितेगा। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा। यात्रा पर जा रहे हैं तो ट्रैफिक से बचने के लिए समय से निकलें। बच्चों के साथ आनंदमय पल बीतेंगे और मित्रों से मुलाकात का अवसर मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope)
आज सेहत को लेकर सावधानी रखें। शरीर में थकान और दर्द महसूस हो सकता है। आर्थिक मामलों में कुछ अनावश्यक खर्चे होंगे। किसी की मदद करनी पड़ सकती है। प्रेमी अपनी भावनाएं व्यक्त करने में हिचकिचाएगा। जीवनसाथी से तालमेल बनाए रखें, क्योंकि किसी बात पर नाराज़गी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। जिस कार्य में आप प्रयासरत थे, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में नई साझेदारी से लाभ होगा और परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। नए आय स्रोत बनेंगे और किसी नए सदस्य का आगमन संभव है। चंद्रमा को दूध और चावल से अर्घ्य देना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo Horoscope)
मानसिक दबाव के बावजूद दिन आनंदमय रहेगा। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और लालच से बचें। परिवार के साथ रोमांटिक शाम बिताने का अवसर मिलेगा। मित्र या रिश्तेदारों का आगमन संभव है। महिलाएं आज मनोरंजन में समय बिताकर मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करेंगी।

तुला राशि (Libra Horoscope)
आज दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। मित्रों से उम्मीद से अधिक सहायता प्राप्त होगी। कामकाज में नई जिम्मेदारियां निभानी पड़ सकती हैं। किसी बच्चे या बुजुर्ग की सेहत पर ध्यान दें। भगवान कृष्ण को तुलसी पत्र अर्पित करना लाभदायक रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
परिवार में सामंजस्य रहेगा और घर का माहौल सुखद रहेगा। धार्मिक या सामाजिक आयोजनों में भाग ले सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग हैं, पर माता की सेहत का ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और घर की आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज आपका व्यक्तित्व प्रभावशाली रहेगा और लोग आपके व्यवहार से प्रभावित होंगे। दोपहर के बाद आर्थिक लाभ के योग हैं। दोस्तों से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। शांत वातावरण में समय बिताने की इच्छा होगी। जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn Horoscope)
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन शुभ रहेगा। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा और निवेश के नए अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग और जीवनसाथी का साथ भाग्यवृद्धि करेगा। शाम को बाहर घूमने या भोजन का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज आपकी झुंझलाहट खत्म होगी और मन शांत रहेगा। धन हानि या चोरी की संभावना है, इसलिए सतर्क रहें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक सुकून मिलेगा। जीवनसाथी से तकरार की स्थिति बन सकती है, संवाद में मधुरता बनाए रखें। व्यापार में पुराना निवेश नुकसान दे सकता है।

मीन राशि (Pisces Horoscope)
भाग्य का साथ मिलेगा और रोमांस के लिए दिन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता के संकेत हैं। बड़ों से सहयोग और सम्मान प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत पर ध्यान दें। किसी नजदीकी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना आवश्यक है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]