हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में तेलका–सलूणी मार्ग पर बंजाल के पास एक टैक्सी गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो छोटे बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंबा।
200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी टैक्सी
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे के आसपास निशा देवी (27) पत्नी अमर सिंह निवासी खलौड़ी अपने दो बच्चों के साथ सलूणी की ओर जा रही थी। टैक्सी को विशाल (38) पुत्र चमारू राम निवासी बंजाल, सलूणी चला रहा था। जैसे ही वाहन बंजाल के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण कार से हट गया और टैक्सी सड़क से करीब 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू अभियान
टैक्सी खाई में गिरते हुए कुछ पेड़ों में फंस गई, जिससे वाहन पूरी तरह नीचे नहीं गिरा। हादसे की आवाज सुनते ही आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को किसी तरह बाहर निकाला गया और तुरंत किहार अस्पताल पहुंचाया गया।
दो की मौत, दो बच्चे गंभीर घायल
अस्पताल में डॉक्टरों ने टैक्सी चालक विशाल और महिला निशा देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दोनों बच्चे प्रिंशु (6 वर्ष) और ईशू (2 वर्ष) को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने जांच शुरू की
एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में अनुमान है कि मोड़ पर चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे यह हादसा हुआ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





