लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंत्रिमंडल से पहले मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री में बंटे सभी विभाग, जानिए किसके पास होगा कौन-सा विभाग

PRIYANKA THAKUR | 14 दिसंबर 2022 at 10:19 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में 16 दिसंबर तक मंत्रियों की नियुक्तियां नहीं होगी। मगर मंत्रिमंडल विस्तार से मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने सभी विभाग आपस में बांट लिए हैं। हिमाचल प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को मंत्रियों से पहले पोर्टफोलियो दे दिए गए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री की नियुक्ति के साथ ही मंत्रियों की नियुक्तियां हो जाती थी, उसके बाद ही विभाग बांटे जाते थे।हिमाचल सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में मंगलवार देर रात को अधिसूचना जारी कर दी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने पास वित्त, सामान्य प्रशासन, गृह, योजना और कार्मिक विभाग रखे हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही, उप मुख्य मंत्री मुकेश अग्निहोत्री को जलशक्ति विभाग, परिवहन और भाषा कला एवं संस्कृति विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने पास पांच विभाग रखे हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री को तीन विभाग दिए गए हैं। बाकी मंत्रियों की नियुक्तियां जब तक नहीं हो जाती हैं, तब तक मुख्यमंत्री इनके अलावा अन्य सभी विभागों को देखेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें