लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

ठाकुर रघुवीर सिंह का नया गाना यूट्यूब चैनल ‘हाटी स्वर’ पर हुआ लॉन्च

SAPNA THAKUR | 20 मार्च 2022 at 4:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा

रविवार को मिडिया और भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र सदस्यों की उपस्थिति में सेना पर फिल्माए गए ठाकुर रघुवीर सिंह के गाने “बल्ले बल्ले मेरी इंडियन आर्मी” की लॉंचिंग भूतपूर्व सैनिकों और मीडिया के उपस्थिति में हुई। ठाकुर रघुवीर सिंह के इस गाने को भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्यों पर ही फिल्माया गया है। इस गाने की शूटिंग सिरमौर के विभिन्न हिस्सों नाहन, पांवटा साहिब एवं शिलाई के चांदपुरधार आदि स्थानों पर हुई है।

ज्ञात रहे कि ठाकुर रघुवीर सिंह जिला सिरमौर के गिरीपार के शिल्ला गांव से संबंध रखते है। बचपन से संघर्ष भरा जीवन यापन करते हुए रघुवीर ने संगीत में एमए व विशार्थ की डिग्री प्राप्त की है। अपने आवाज और सुरों के दम पर ठाकुर रघुवीर सिंह आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे है। बड़ी शादियों और बड़े-बड़े त्योहारों के स्टेज शो में ठाकुर रघुवीर सिंह की बड़ी मांग है। हाल ही मे रिलीज उनकी पहाड़ी एलबम नाटी बॉंब ने 5 मिलियन व्युज हासिल किये है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बताते चलें कि ठाकुर रघुवीर सिंह ने 2012 से संगीत का सफर शुरू किया था और आज भी पटियाला घराने के उस्ताद कृष्ण कालिया से चंडीगढ़ में संगीत की बारीकियां सीख रहे हैं। अपनी सच्ची लगन, मेहनत तथा प्रेरणा और जानदार आवाज के दम पर आज लाखों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। ठाकुर रघुवीर सिंह की अगली एल्बम नाटी बॉंब-2 जल्द ही रिलीज होने को तैयार है। गिरी पार क्षेत्र के उभरते हुए सितारे पर क्षेत्र के सभी लोगों को गर्व है।

सेना को समर्पित “बल्ले बल्ले मेरी इंडियन आर्मी” की लॉंचिंग के मौके पर स्वयं ठाकुर रघुवीर सिंह, भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा शिलाई के सदस्यों के अलावा मीडिया के गणमान्य व्यक्ति मौजूद है। उपस्थित सभी लोगों ने इस गाने की जमकर सराहना की और उम्मीद जताई कि यह गाना सभी को पसंद आएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]