लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

बिहार / बेगूसराय में डबल मर्डर से कोहराम, पॉलिथीन में पैक मिले सगे भाइयों के शव, देखकर लोगों की कांप गई रूह

हिमाचलनाउ डेस्क | 22 अप्रैल 2025 at 7:52 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बिहार के बेगूसराय में दो भाइयों की बेरहमी से हत्या कर शव को पॉलिथीन में बांधकर खेत में फेंक दिया गया। हत्या की इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मचा है। पुलिस जांच में जुटी है।

बिहार के बेगूसराय में डबल मर्डर की घटना सामने आयी है, जिससे कोहराम मचा है। दो सगे भाइयों की बेरहमी से पीट पीट कर हत्या करने के बाद हाथ पैर बांध, शव को पॉलिथीन में पैक कर खेत में फेंक दिया गया, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। घटना बरौनी थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव की है। मृतकों की पहचान तेयाय ओपी क्षेत्र के दादपुर गांव निवासी विपिन कुमार चौधरी के 19 वर्षीय पुत्र अमन कुमार एवं 16 वर्षीय पुत्र चमन कुमार  के रूप में की गई है। दोनों के शव की स्थिति देखने के बाद लोगों की रूह कांप गई। 

खेत में गेहूं काटने गए मजदूरों ने देखा

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सोमवार की शाम करीब पांच बजे जब मजदूर गेहूं काटने के लिए खेत की तरफ गए तो खेत में दो पॉलिथीन देखकर चौंक गए। पॉलिथीन में दो अलग-अलग युवकों का शव खेत में फेंका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि दोनों युवकों को बेरहमी से पीट पीट कर हत्या करने के बाद हाथ पैर बांध कर शव को पॉलिथीन में पैक कर चार पहिया वाहन से अर्ध निर्मित वास्तु विहार के पीछे खेत में फेंक दिया गया।

एसएसपी ने दी जानकारी

सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस, बरौनी थाना पुलिस समेत कई थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनीष भी घटना स्थल पर पहुंचे और बताया कि दो युवकों का शव खेत से बरामद किया गया है। दोनों की उम्र करीब 20-25 साल लग रही है। दोनों की पीट- पीटकर हत्या करने की आशंका है, दोनों का शव पॉलिथीन में पैक मिला है। जांच के लिए एफएसएल की टीम बुलाई जा रही है। 
 
स्विफ्ट डिजायर कार से निकले थे दोनों

परिजनों ने बताया कि विपिन चौधरी ने बेटे की इच्छा पर करीब दो महीने पहले ही उसे स्विफ्ट डिजायर कार खरीद कर दी थी। कल दिन में करीब दोनों भाई अमन और चमन 11:00 बजे कार लेकर घर से निकले थे। अमन आईटीआई का छात्र था तो वहीं चमन इंटरमीडिएट में पढ़ता था। दोनों घर से अपने ही एक परिचित के यहां तेघड़ा थाना क्षेत्र के हसनपुर गए थे। वहां गाड़ी लगाकर दोनों बाइक से कुछ देर में आने की बात कह कर निकले। लेकिन जब घर नहीं लौटे तो घर के लोगों को लगा कि गाड़ी लेकर कहीं गए होेंगे।

सोमवार की रात में जब बाइक मालिक ने घर पर आकर बताया कि दोनों भाई मेरी बाइक लेकर निकले हैं, लेकिन लौट कर नहीं आए तो इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने थाने में गुमशुदगी की सूचना दी थी। थाना को सूचना देने के साथ ही परिजन अपने स्तर से खोजबीन कर रहे थे। इसी बीच सोमवार की देर शाम दोनों का शव बरामद हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]