लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Exclusive Report By: Shailesh Saini

इस बार सिरमौर में उगा 22500 मीट्रिक टन कुफरी ज्योति आलू, देशभर की मंडियों में बनी जबरदस्त डिमांड

6 माह बीत जाने के बाद भी मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर जारी नहीं हुई नोटिफिकेशन

PRIYANKA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 9:47 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लोगों में सरकार के प्रति रोष, कहा…..

HNN / सराहां

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के सराहां में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा 6 माह पूर्व की गई घोषणाओं पर अभी तक सरकार ने अधिसूचनाएं जारी नहीं की है। जिसके चलते पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के लोगों में सरकार के प्रति रोष बढ़ता ही जा रहा है। क्षेत्र के लोगों की मुख्य मांग सिविल अस्पताल सराहां को 100 बेड करने की मांग की घोषणा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने की थी। मगर 6 माह बीत जाने के बाद भी सिविल अस्पताल को ना डॉक्टर व स्टाफ मिले, ना ही सिविल अस्पताल का दर्जा 100 बेड का हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दे कि 3 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के सराहां तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करोड़ों रुपए की योजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए थे। सराहां के बाद मुख्यमंत्री शिलाई में पहुंचे थे। जहां पर मुख्यमंत्री ने सराहां की तरह शिलाई में दर्जनों घोषणा की थी। जिसमें से शिलाई की तो काफी घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं, मगर सराहां में की गई घोषणाएं पूरी नहीं हुई है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सराहां अस्पताल को 100 बेड का करने के साथ-साथ सराहां में बिजली बोर्ड का डिवीजन तथा राजगढ़ में आईपीएच डिवीजन सहित कई अन्य  सब डिवीजन कार्यालय खोलने की घोषणा की थी, जो कि अभी तक कोई भी सिरे नहीं चढ़ी है। क्योंकि यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार का अंतिम बजट है, तो लोगों को उम्मीद थी कि इस बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री अपनी सभी घोषणाओं को पूरी कर उनके लिए अधिसूचना जारी करेगी।

पच्छाद से विधानसभा क्षेत्र से सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पूर्व में पच्छाद से विधायक भी रह चुके हैं। वर्तमान विधायक रीना कश्यप भी भाजपा से ही है। वही हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष बलदेव भंडारी भी पच्छाद विधानसभा क्षेत्र से हैं। यदि यह नेता मुख्यमंत्री से इन घोषणाओं की अधिसूचनाएं जारी करवाने में नाकाम रहते हैं, तो चुनाव में भाजपा को बड़ा खामियाजा भुगतना होगा। क्योंकि क्षेत्र की जनता की सराहां अस्पताल को 100 बेड का करने के साथ-साथ आधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन की मांग दशकों से की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]