लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

14 साल से अपनी सेवाएं दे रहे 56 वन रक्षकों को मिली पदोन्नति, बने सीनियर वनरक्षक

SAPNA THAKUR | 15 अक्तूबर 2021 at 4:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

वनरक्षक सर्कल नाहन में 14 साल से अपनी सेवाएं दे रहे वन रक्षकों को बड़ा तोहफा मिला है। वन वृत नाहन द्वारा बीते कल वन विभाग में 14 वर्ष का सेवाकाल पूर्ण कर चुके वन रक्षकों को वरिष्ठ वन रक्षकों के पद से नवाजा गया। सर्कल स्तरीय पाइपिंग सेरेमनी का आयोजन नाहन वृत के राजगढ़ वन मण्डल में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन प्रबंधन) विशेष तौर पर वीडियो कॉन्फरेंस के माध्यम से कार्यक्रम में जुड़े रहे।

कार्यक्रम के अतिथि अरण्यपाल नाहन सरिता कुमारी व उप-अरण्यपाल राजगढ़ मोहम्मद याकूब, उप-अरण्यपाल पावटा साहिब कुनाल अंगरिश, उप-अरण्यपाल नाहन वन मण्डल सौरभ जाखड़ द्वारा एक-एक सितारा लगाकर वन रक्षकों को सम्मानित किया गया। नाहन सर्कल में 56 वन रक्षकों को वरिष्ठ वन रक्षकों के पद से समानित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि वन रक्षकों को कोई स्टार नहीं लगता, लेकिन जैसे ही 14 साल की सेवाओं के बाद इनकी पदोन्नति सीनियर वनरक्षक के पद पर होती है तो उन्हें एक स्टार दिया जाता है। इसी के तहत इन्हें स्टार लगाए गए। इस दौरान सालेश शर्मा अधीक्षक, विनोद राणा आरओ नारग, महेंद्र सिंह ठाकुर आरओ सराहा, जालम सिंह आरओ राजगढ़ व प्रधान फारेस्ट वेलफेयर एसोसिएशन नाहन सर्कल सुरेंद्र शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]