लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

12 दिन से लापता महिला का जंगल से बरामद हुआ शव, शरीर से गायब था मांस

PRIYANKA THAKUR | 21 फ़रवरी 2022 at 4:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / किन्नौर

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में एक महिला का जंगल से शव बरामद हुआ है। जंगली जानवरों ने महिला के शव को पूरी तरह से नोच खाया है, लेकिन पुलिस द्वारा महिला की पहचान कर ली गई है। मृतक महिला की पहचान 59 वर्षीय भाग देवी पत्नी कृष्ण चंद के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार महिला पिछले 12 दिनों से लापता चल रही थी। हालांकि परिजनों द्वारा 8 फरवरी को सांगला थाना में महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई गई थी। वही आज पुलिस को 112 हेल्पलाइन पर सूचना मिली की जंगल में एक शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि शरीर से पूरा मांस गायब था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके बाद जब पुलिस ने लापता महिला के परिजनों को मौके पर बुलाया तो उन्होंने कपड़ों से महिला की पहचान की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें