HNN / शिमला
वीकेंड होने पर शिमला में सैलानियों की आवाजाही बढ़नी शुरू हो गई है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली से बड़ी संख्या में सैलानी शुक्रवार को ही शिमला पहुंचने शुरू हो गए थे। दोपहर के समय रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों की खूब चहल पहल देखने को मिली। वही, आज शनिवार को भी यहाँ सैलानियों का आना जारी है।
शिमला के अलावा कुफरी, नारकंडा, मशोबरा और नालदेहरा भी सैलानियों से गुलजार हो गए हैं। दोपहर बाद मालरोड पर भारी संख्या में सैलानी चहल कदमी करते दिखे। ऐसे में इस वीकेंड पर शहर के होटलों में कमरों की बुकिंग 60 से 70 फीसदी पहुंचने की संभावना है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही, शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर सैलानियों की आमद बढ़नी शुरू हो गई है। उधर, शिमला ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन के महासचिव मनु सूद ने बताया कि टूरिस्ट सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। दशहरा के बाद सैलानियों की आमद में और अधिक इजाफा होने ही उम्मीद है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





