लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हिमाचल में भी 2022 के चुनाव में भाजपा का होगा मिशन रिपीट-बलदेव तोमर

PRIYANKA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 10:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिलाई

जिला सिरमौर शिलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव तोमर ने बताया कि देश के 5 राज्यो के चुनाव नतीजों में भाजपा को 4 राज्यो में भारी बहुमत मिला हैं। लोगो ने एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार पर व राज्य सरकार पर भरोसा जताया हैं। उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में तो भाजपा ने इतिहास रचा हैं। उत्तर प्रदेश में योगी के नेतृत्व में 37 साल बाद दोबारा सरकार बनी हैं। इसी तरह का इतिहास भाजपा हिमाचल प्रदेश में भी 2022 का चुनाव रचेगी। बलदेव तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए कहा कि 5 राज्यो के चुनाव में जनता ने एक बार पुनः भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यो पर भरोसा किया हैं।

यानी कि केंद्र सरकार के कार्यो से देश की जनता खुश हैं। विशेष कर उत्तर प्रदेश में जिस प्रकार से योगी ने क़ानून व्यवस्था को दुरस्त किया हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के चुनाव में पिछले 37 साल का रिकार्ड तोड़ा हैं। उसी तरह उत्तराखंड में भी जब से राज्य बना हैं तब से बारी-बारी से सरकार आती रही हैं। लेकिन उतराखंड की जनता ने मोदी के कार्य व प्रदेश सरकार के 5 साल का कार्यकाल को पंसद कर एक बार फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा ने इस बार 5 साल भाजपा व 5 साल कांग्रेस की इस प्रथा को भी तोड़ दिया हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जनता ने केंद्र व प्रदेश सरकार के विकासात्मक कार्यो व योजनाओं पर अपनी मोहर लगा दी हैं। बलदेव तोमर ने कहा कि उत्तराखंड हिमाचल का पड़ोसी हैं, जिस प्रकार से भाजपा ने वहां पर इतिहास बनाया हैं, आने वाले चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा उत्तराखंड की तर्ज पर इतिहास लिखेगी। हिमाचल प्रदेश में भी इस बार 5 कांग्रेस व 5 साल भाजपा का च्रक टूटने वाला हैं और पूर्ण बहुमत से हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा सरकार इतिहास लिखेगी। जबकि कांग्रेस का 5 राज्यो में सुफड़ा साफ हो गया हैं। जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें