लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व मंत्री और सांसद किशन कपूर का निधन : हिमाचल प्रदेश ने खोया एक कद्दावर नेता

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 1 फ़रवरी 2025 at 2:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / धर्मशाला

73 वर्ष की उम्र में पीजीआई में ली अंतिम सांस, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री और सांसद किशन कपूर का निधन हो गया है। वे ब्रेन हेमरेज के कारण पीजीआई में भर्ती थे, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। किशन कपूर 73 वर्ष के थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव धर्मशाला में किया जाएगा। उनका जन्म 25 जून 1951 को गांव खनियारा में हुआ था। उनकी पत्नी रेखा कपूर हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। उनके दो बच्चे, बेटा शाश्वत कपूर और बेटी प्रगति कपूर हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राजनीतिक सफर : पांच बार विधायक, तीन बार मंत्री, एक बार सांसद

किशन कपूर ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। वे धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए और तीन बार कैबिनेट मंत्री रहे। 2019 में उन्होंने कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव जीता और सांसद बने। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

भाजपा परिवार ने एक मजबूत नेता खोया : जयराम ठाकुर

भाजपा नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किशन कपूर के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक सशक्त नेता को खो दिया है, जिनकी भरपाई करना मुश्किल होगा। उन्होंने प्रदेश के विकास और जनता की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति मिले।

राजनीतिक सफर पर एक नजर

किशन कपूर का राजनीतिक सफर जनसंघ और जनता पार्टी से शुरू हुआ। 1970 के दशक में उन्होंने युवा मोर्चा सचिव के रूप में कार्य किया और 1980 में भाजपा के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1982-84 में वे भाजपा धर्मशाला मंडल के अध्यक्ष बने। 1985 में उन्होंने पहली बार भाजपा के उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा। 1990 में वे धर्मशाला से पहली बार विधायक बने और उसके बाद 1993 में दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। 1998 में तीसरी बार विधायक बनकर उन्हें परिवहन और कानून मंत्री बनाया गया। 2007 में वे चौथी बार विधायक चुने गए और शहरी विकास मंत्री बने। 2017 में पांचवीं बार विधायक बनकर खाद्य आपूर्ति मंत्री का पद संभाला। 2019 में उन्होंने कांगड़ा लोकसभा सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे और वहां से हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा की।

किशन कपूर को लेकर नेताओं की श्रद्धांजलि

भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सांसद अनुराग ठाकुर समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने किशन कपूर के निधन पर शोक जताया। नड्डा ने कहा कि वे एक मिलनसार और दूरदर्शी नेता थे, जिनका प्रदेश की राजनीति में बड़ा योगदान रहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]