पर्यावरण संरक्षण को लेकर भाजपा ने हिमाचल में एक विशेष पहल करते हुए पूरे राज्य में एक लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। नाहन से इस अभियान का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने किया और आम लोगों से भी पर्यावरण रक्षा में भागीदार बनने की अपील की।
नाहन
हर बूथ पर कम से कम 10 पौधे लगाने का लक्ष्य
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
रविवार को नाहन बस अड्डा परिसर में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में डॉ. बिंदल ने विभिन्न पौधे रोपे और भाजपा कार्यकर्ताओं को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होने का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा, जिसके अंतर्गत भाजपा के प्रदेशभर के 8006 बूथों पर कम से कम 10 पौधे लगाए जाएंगे।
पिछले साल भी हुआ था सफल पौधारोपण
डॉ. बिंदल ने बताया कि भाजपा ने पिछले वर्ष भी प्रदेशभर में एक लाख से अधिक पौधे लगाए थे। इस वर्ष भी पार्टी कार्यकर्ता उसी जोश के साथ इसे आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस अभियान में सहयोग करने और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
भाजपा नेता भी रहे मौजूद
इस अवसर पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, नगर परिषद अध्यक्ष श्यामा पुंडीर, उपाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर, पार्षद अशोक विक्रम और भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राकेश गर्ग शामिल रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group