लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

आपदा में राहत के बजाय मंत्रियों की दादागिरी से जनता बेहाल : डॉ. बिंदल का कांग्रेस सरकार पर सीधा हमला

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारी बारिश से जूझ रहे हिमाचल में भाजपा ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आरोप लगाया है कि राहत पहुंचाने की जगह मंत्री दादागिरी में लगे हैं। भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने मुख्यमंत्री को मंत्रियों को ‘व्यवहार का पाठ’ पढ़ाने की नसीहत दी है।

नाहन

भाजपा अध्यक्ष बोले – मुख्यमंत्री को अपने मंत्रियों को मर्यादा सिखानी चाहिए

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित लोगों को राहत देने की बजाय कांग्रेस सरकार के मंत्री दबंगई कर रहे हैं। सरकार को संवेदनशीलता दिखानी चाहिए थी, लेकिन वह उल्टा पीड़ितों के जख्मों पर नमक छिड़क रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ‘अनाचार, अत्याचार और दुर्व्यवहार’ की प्रतीक बन चुकी है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि वे अपने मंत्रियों को शिष्टाचार और जनसेवा का पाठ पढ़ाएं। डॉ. बिंदल ने यह भी कहा कि जब प्रदेश की जनता भारी बारिश से बेहाल है, सड़कें बंद हैं, ऐसे में सरकार के मंत्री विदेश यात्राओं में व्यस्त हैं।

स्मार्ट सिटी योजना का जिक्र, विदेशी दौरों पर सवाल

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी योजना की समयसीमा पूरी होने जा रही है, लेकिन इसके बजट का उपयोग विदेशी दौरों में हो रहा है। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनता की भलाई के कामों की जगह केवल टूरिज्म कर रही है। यह जनविरोधी रवैया जनता के लिए भारी संकट बन गया है।

भाजपा नेताओं की मौजूदगी में दी चेतावनी

इस अवसर पर डॉ. बिंदल के साथ भाजपा सिरमौर के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष संजय पुंडीर सहित कई भाजपा नेता उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने जल्द राहत कार्यों में गति नहीं लाई और जनभावनाओं का सम्मान नहीं किया तो भाजपा सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]