HNN/शिमला
हिमाचल प्रदेश में बीते कल से हो रही भारी बारिश के कारण अनेक सड़कें अवरुद्ध हो गई है। जिसके कारण एचआरटीसी के लगभग 1800 रूटों पर बस की सेवाएं प्रभावित रही हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ-साथ राज्य मार्ग सहित उपमंडलों के संम्पर्क मार्ग भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध है। जिसके कारण परिवहन निगम की बसें अपनी सेवाएं नहीं दे पा रहा है।
मुख्य मार्ग के अलावा वैकल्पिक सड़कों पर भी भूस्खलन होने के कारण रविवार को बस सेवाएं प्रभावित रहीं। शिमला-रामपुर, शिमला-कालका और शिमला-मंडी के साथ-साथ अन्य राजमार्गों पर यातायात प्रभावित हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
तो वहीं शिमला में परिपत्र मार्ग पर पूरे दिन ही यातायात प्रभावित रहा है। शिमला-चंडीगढ़ हाईवे पर परवाणू चक्की मोड़ के पास पूरे दिन बार-बार सड़क अवरुद्ध होती रही। एनएच के अवरुद्ध होने से शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिले से चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए बस सेवाएं प्रभावित रहीं है। बता दें कि कांगड़ा-पठानकोट और चंड़ीगढ़-मनाली हाईवे पर भूस्खलन से बस सेवाएं प्रभावित हुई है। यात्रियों के न मिलने कारण निगम ने कुछ रूटों पर बसें क्लब करके संचालित की हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group