हिमाचल में सबसे अधिक वैक्सीनेशन का बनाया रिकॉर्ड
HNN / कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा की स्टाफ नर्स इंदु ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी ड्यूटी बखूबी निभाई। इंदु के इसी जज्बे से आज हिमाचल को गर्व है। बता दें कि इंदु ने पूरे हिमाचल में सबसे अधिक वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड बनाया है। जिसके चलते उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। बता दे कि स्टाफ नर्स इंदु जोनल अस्पताल धर्मशाला में कार्यरत है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने लॉकडाउन के दौरान दिन रात लोगों को जहां कोविड-19 महामारी के प्रति जागरूक किया, बल्कि लोगों को वैक्सीन भी लगाई। उन्हें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की ओर से एनआइएचएफडब्ल्यू मुनिरका नई दिल्ली में आठ मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के एक राष्ट्रीय समारोह में पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
गौरतलब है कि पूरे देश भर में 178 करोड़ डोज अब तक लगाई जा चुकी हैं, जिसमें 96.6 में प्रथम व 79 करोड़ दूसरी डोज़ लगाई गई, जबकि दो करोड़ तीसरी डोज भी लगाई गई है। वहीं हिमाचल में 1.24 करोड़ डोज लगाई गई हैं, जिनमें जोनल अस्पताल धर्मशाला में ही 58 हज़ार से अधिक डोज अब तक लगाई जा चुकी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





