लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

हरिपुरधार में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती ‘गौरव दिवस’ के रूप में मनाई जाएगी, कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को हरिपुरधार में ‘गौरव दिवस’ के रूप में आयोजित किया जाएगा। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सिरमौर इस आयोजन को 15 नवंबर को मां भगायणी मंदिर परिसर में भव्य रूप से मनाएगा।

नाहन:

बिरसा मुंडा की जयंती पर सिरमौर में भव्य आयोजन
भाजपा जिला प्रवक्ता प्रताप सिंह रावत ने बताया कि 15 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिरसा मुंडा एक महान आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक और धार्मिक नेता थे जिन्होंने ‘उलगुलान’ आंदोलन के माध्यम से आदिवासी अधिकारों की लड़ाई लड़ी। जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए उनके योगदान को आज भी आदिवासी समुदाय सम्मानपूर्वक याद करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कई वरिष्ठ नेता कार्यक्रम में होंगे शामिल
आयोजन में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम में सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक रीना कश्यप, पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता सहित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोरध्वज चौहान, नारायण सिंह चौहान, बलबीर सिंह ठाकुर, प्रताप सिंह तोमर और रणवीर सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
प्रताप सिंह रावत ने सभी कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]