लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

स्नो लैंड का रोवर भूपेंद्र राष्ट्र स्तरीय जम्बूरी शिविर में बतौर सर्विस टीम चयनित…

SAPNA THAKUR | 28 नवंबर 2022 at 3:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कुल्लू

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की राष्ट्रीय स्तर की अठारहवीं जम्बूरी अगले साल जनवरी में राजस्थान में होने जा रही है। इस शिविर में समस्त भारत से चयनित रोवर्स एवं रेंजर्स को सर्विस टीम में लिया जाता है। जिसमें स्नो लैंड स्काउट्स एवं गाइड्स ओपन ग्रुप कुल्लू से रोवर भूपेंद्र का चयन किया गया है। यह स्नो लैंड ग्रुप और जिला कुल्लू के लिए बड़े गर्व की बात है।

बता दें कि ये जम्बूरी भारत स्काउट्स एवं गाइड्स का राष्ट्रीय स्तर का एक विशाल शिविर होता है जिसमें पूरे भारत के विभिन्न राज्यों से स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्य हिस्सा लेते हैं। इस शिविर को सफल बनाने के लिए जिस सर्विस टीम की आवश्यकता होती है उसके लिए स्नो लैंड ग्रुप के रोवर का चयन हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्नो लैंड के ग्रुप लीडर वीरेश पठानिया ने खुशी जताते हुए कहा कि रोवर भूपेंद्र स्नो लैंड के एक मेहनती रोवर हैं और स्काउटिंग के पदचिन्हों पर बहुत अच्छे से कार्य कर रहे हैं। ग्रुप के सभी रोवर्स एवं रेंजर्स इस समाचार को सुनकर बहुत ही प्रसन्न और उत्साह से भरे हुए हैं।

स्नो लैंड के रोवर स्काउट लीडर बीजू रोवर हिमदल ने रोवर भूपेंद्र और उनके पूरे परिवार को बधाई तथा शिविर के लिए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि रोवर भूपेंद्र जिला कुल्लू की सैंज घाटी के शलवाड़ गांव के एक सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं और चाहे वह समाज सेवा का क्षेत्र हो या स्काउटिंग का, वे समाजिक क्षेत्र से जुड़े हर पहलुओं पर अच्छे से कार्य करते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]