लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वरिष्ठ पत्रकार गौरव बिष्ठ का निधन: मीडिया जगत में शोक की लहर

PARUL | 29 अगस्त 2024 at 1:09 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

शिमला, 29 अगस्त: वरिष्ठ पत्रकार और हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख गौरव बिष्ठ (49) का बीती रात उनके शिमला स्थित निवास पर हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर वीरवार को उनके पैतृक स्थान रोहड़ू में ले जाया जा रहा है। उनका अंतिम संस्कार कल 30 अगस्त प्रातः 10:00 बजे उनके पैतृक गांव के मोक्षधाम में होगा।

गौरव बिष्ठ अपने पीछे पत्नी व एक बेटा छोड़ गए हैं। वह बीते करीब 13 वर्षों से शिमला में हिंदुस्तान टाइम्स के राज्य ब्यूरो प्रमुख के तौर पर पदस्त थे। इससे पहले उन्होंने धर्मशाला में भी हिंदुस्तान टाइम्स के विशेष संवाददाता के रूप में सेवाएं दी थीं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उनके निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर है। उनके निधन की खबर पाकर शिमला के पत्रकार, समाजसेवी व राजनेता शोक संवेदना प्रकट कर रहे हैं। गौरव बिष्ठ बेबाक, निर्भीक पत्रकार व जिंदादिल इंसान के तौर पर जाने जाते थे। लंबे अरसे से हिंदुस्तान टाइम्स ग्रुप में सेवारत गौरव बिष्ठ ने न केवल मीडिया बल्कि समाज के लिए प्रेरक का काम भी किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह और उनके कैबिनेट सहयोगियों व शिमला के विधायक हरीश जनारथा ने गौरव बिष्ठ के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित प्रदेश भाजपा के तमाम नेताओं ने भी गौरव बिष्ठ के देहांत पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

गौरव बिष्ठ के निधन से मीडिया जगत में एक बड़े पत्रकार की कमी हुई है। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]