लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लंज में बसाया जाएगा हिमाचल का पहला आधुनिक शहर: केवल सिंह पठानिया

Shailesh Saini | 8 नवंबर 2025 at 8:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

कांगड़ा बनेगा विकास का नया केंद्र, हिमुडा को सौंपी गई चंडीगढ़ की तर्ज पर टाउनशिप बनाने की जिम्मेदारी

हिमाचल नाऊ न्यूज़ धर्मशाला:

शाहपुर के विधायक एवं मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि हिमाचल प्रदेश सरकार प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक अत्याधुनिक और सुव्यवस्थित आधुनिक शहर बसाने जा रही है, जिसे चंडीगढ़ की तर्ज़ पर विकसित किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने लंज महाविद्यालय में एनएसयूआई छात्र संगठन के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह शहर हर तरह की आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा और प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक व औद्योगिक प्रगति में मील का पत्थर साबित होगा।

इस योजना को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश और माननीय मंत्री राजेश धर्माणी से हुई मुलाकातों का जिक्र किया और टाउनशिप प्लानिंग के कार्य को शुरू करने की योजना तैयार करने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना को सेक्टर वाइज बनाया जाएगा।पठानिया ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जिम्मेदारी हिमाचल प्रदेश शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) को सौंपी है।

इस नए शहर का निर्माण लंज और तियारा क्षेत्र में किया जाएगा, क्योंकि यह क्षेत्र गगल एयरपोर्ट और फोरलेन हाईवे के निकट होने के कारण आवागमन की दृष्टि से अत्यंत उपयुक्त है।

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार की यह परियोजना कांगड़ा को विकास का नया आयाम देगी। यह केवल एक शहर नहीं, बल्कि प्रदेश की आर्थिक तस्वीर को बदलने वाली नई दिशा का प्रतीक बनेगा, जिससे युवाओं को रोजगार, स्थानीय लोगों को व्यावसायिक अवसर और क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज़ से भी नई पहचान मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य आने वाले वर्षों में हिमाचल को संतुलित, हरित और योजनाबद्ध शहरी विकास मॉडल की दिशा में अग्रसर करना है, और यह परियोजना प्रदेश की भावी पीढ़ियों के लिए विकास और रोजगार का बड़ा द्वार खोलने वाली साबित होगी।

इस दौरान उन्होंने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री और वह स्वयं भी छात्र राजनीति से निकलकर इस मुकाम तक पहुँचे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति का गहरा असर उनके जीवन पर पड़ा, जिसके चलते उनके अंदर समाज के लिए कुछ करने की प्रेरणा जगी।

उन्होंने महाविद्यालय के सभी छात्रों को किसी भी एक कार्य को अपने जीवन का लक्ष्य बनाने और पूरी मेहनत करने का आह्वान किया, सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया जो शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए निरंतर नए प्रयास कर रहे हैं और राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल बच्चों के भविष्य को एक नया आयाम देने के लिए अहम साबित होंगे।

उन्होंने कहा कि स्कूलों का इंग्लिश मीडियम होना विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी होगा। उन्होंने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि उनकी दूरगामी सोच के कारण आज लंज क्षेत्र में बच्चों के पढ़ने के लिए यह भव्य शिक्षा का मंदिर स्थापित हुआ था।

उन्होंने बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी देखा और कॉलेज के विकास के लिए अतिरिक्त दीवार, बैडमिंटन कोर्ट में मैट और टेबल टेनिस की सुविधा देने की घोषणा की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सहित प्रधानाचार्य संजय शर्मा,

चंद्रशेखर डोगरा, हरनाम सिंह, सुमन मेहरा, धर्मचंद, रेखा देवी, आशा देवी, बलजीत कौर, जोगिंदर सिंह, नसीब सिंह, रंजीत सिंह बग्गा, संजय डोगरा, प्रमोद पठानिया, शिखा ठाकुर और रवि, आदित मेहरा, सूरज, अनमोल, एनएसयूआई के अन्य सदस्यों और छात्र मौजूद रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]