लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विधायक सतपाल सिंह सत्ती का सरकार व प्रशासन पर तीखा हमला , भूमि माफिया के लिए भ्रष्टाचारी अधिकारी को दिया जा रहा सेवा विस्तार

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

लालसिंगी क्षेत्र में कथित भूमि हेराफेरी को लेकर लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने आरोप लगाया कि प्रशासन जनता की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।


ऊना/वीरेंद्र बन्याल

भूमि हेराफेरी को लेकर फिर गरजे विधायक
ऊना के बीजेपी विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने जिला मुख्यालय के लालसिंगी में लोगों की जमीन की कथित हेराफेरी के मामले को लेकर प्रदेश सरकार और प्रशासन पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गांव के लोग लगातार सड़क पर उतरकर अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह से उनकी अनदेखी कर रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

प्रशासन की मजबूरी पर उठाए सवाल
विधायक ने सवाल उठाया कि प्रशासनिक अधिकारियों की ऐसी कौन-सी मजबूरी है, जिसके चलते वे लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के लोगों की जमीन हड़पने के लिए भ्रष्ट अधिकारियों को बार-बार सेवा विस्तार दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से सीधे सवाल
सत्ती ने मुख्यमंत्री से सवाल करते हुए कहा कि यह बताया जाए कि किनके इशारे पर और किसे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भ्रष्ट अधिकारियों को बार-बार सेवाओं में बनाए रखा जा रहा है, ताकि लोगों की जमीन हड़पी जा सके। उन्होंने यह भी पूछा कि आखिर किस भूमि माफिया के इशारे पर यह पूरा खेल चल रहा है।

कानून व्यवस्था पर भी गंभीर आरोप
विधायक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कानून व्यवस्था पहले ही चरमरा चुकी है और अब प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लोगों को भूमि माफिया के हाथों प्रताड़ित कराकर हालात और खराब किए जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं किसी की जमीन को किसी और स्थान पर दर्शाया जा रहा है तो कहीं बिना अनुमति लोगों की जमीन से सड़कें निकाली जा रही हैं।

आंदोलन की चेतावनी
उन्होंने कहा कि लोग बार-बार प्रशासन से शिकायत करते हैं, लेकिन प्रशासन भूमि माफिया के हाथों की कठपुतली बनकर रह गया है। विधायक ने स्पष्ट किया कि इस गंभीर मामले को विधानसभा में उठाया जाएगा और यदि जरूरत पड़ी तो वह लोगों के साथ सड़क पर उतरकर आंदोलन भी करेंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]