लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

रोहित और सुशील कुमार लौटे घर, खुशी में परिजन हुए भावुक

SAPNA THAKUR | 5 मार्च 2022 at 11:54 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

रूस और यूक्रेन की जंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में भारत सरकार अब तक सैकड़ों छात्रों की वतन वापसी करवा चुकी है जबकि अभी भी हजारों की संख्या में छात्र यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं। यह छात्र यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों में अभी भी फंसे पड़े हैं। तो वहीं दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश के भी कई छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं जिनमें से कई वापस लौट आए हैं।

मंडी जिले के महादेव निवासी रोहित (18) और निहरी के सुशील कुमार (24) बीते रोज ही अपने घर लौट आए हैं। यह दोनों ही यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे थे। रूस के हमले के कारण दोनों ही छात्रों यूक्रेन में ही फंस गए थे जो अब वापस लौट आए हैं। वही जब दोनों अपने घर पहुंचे तो खुशी में परिजन भावुक हो गए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

रोहित, सुशील कुमार और उनके परिजनों ने यूक्रेन में फंसे लोगों की घर वापसी को लेकर किए जा रहे प्रयास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]