लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए सिंगल टेंडर स्वीकार करने के निर्देश

NEHA | 2 सितंबर 2024 at 1:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में तेजी लाने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं उच्च मार्ग मंत्रालय ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मंत्रालय ने निर्देश जारी किए हैं कि अब इन परियोजनाओं के लिए कुछ शर्तों के तहत सिंगल टेंडर स्वीकार किए जाएंगे।

इस संबंध में मंत्रालय में नई तकनीक एवं उच्च मार्ग विकास निदेशक विदुर कांत झा ने हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव और प्रधान सचिव लोक निर्माण को भी एक पत्र भेजा है। इसमें स्पष्ट किया है कि दोबारा टेंडर बुलाए जाने से परियोजना निर्माण में देरी हो रही है, इसलिए यह निर्णय लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस निर्णय से परियोजना निर्माण में तेजी आएगी और देरी की समस्या खत्म होगी। एकल निविदा स्वीकार करने के योग्यता मानदंड अत्यधिक कठोर नहीं होने चाहिए, जिससे निष्पक्ष और प्रतिस्पर्धी बोली लगाने का माहौल सुनिश्चित हो सके। बोली मूल्य को बाजार दरों की तुलना में उचित माना जाना चाहिए। सरकार का यह निर्णय दोबारा से बोली प्रक्रियाओं से जुड़े समय और लागत के बारे में उठाई गई चिंताओं के जवाब में आया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]