लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव में विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनियां बनीं आकर्षण का केंद्र

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 30 अप्रैल 2025 at 2:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

सरकारी योजनाओं, स्थानीय उत्पादों और पौष्टिक आहार को लेकर लोगों में दिखा उत्साह

तीन दिवसीय उत्सव में विकास योजनाओं की जानकारी और स्वास्थ्य संदेश प्रमुख आकर्षण

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव के तहत आयोजित तीन दिवसीय मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनियों ने दर्शकों का विशेष ध्यान खींचा। इन स्टॉलों के माध्यम से प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास उपलब्धियों और लोकहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई गई।

स्वयं सहायता समूहों और ‘ईट राइट’ स्टॉलों ने भी खींचा ध्यान

प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए, जिनमें हस्तनिर्मित वस्तुएं, खाद्य सामग्री और घरेलू उपयोग की चीजें शामिल रहीं। इसके साथ ही ‘ईट राइट मेले’ की तर्ज पर लगाए गए स्टॉलों में पौष्टिक देसी व्यंजनों की प्रस्तुति ने सही आहार और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इन स्टॉलों में स्थानीय स्वाद के साथ सेहत का संदेश भी छुपा था।

कृषि विभाग ने दिया भारतीय अनाज अपनाने का संदेश

जिला ऊना के कृषि विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वस्थ जीवन शैली की ओर प्रेरित करना रहा। विभाग ने लोगों को यह संदेश दिया कि पिज्जा, मोमोज जैसे विदेशी फास्ट फूड की जगह अब पारंपरिक भारतीय अनाजों जैसे बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सांवा और कुटकी को अपनी थाली में स्थान देना चाहिए। इस स्टॉल पर लोगों ने विशेष रुचि दिखाई और पारंपरिक अनाजों की उपयोगिता के बारे में जानकारी प्राप्त की।

स्थानीय जनता ने स्टॉलों में दिखाई भरपूर रुचि

प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और हर स्टॉल का उत्साहपूर्वक अवलोकन किया। नागरिकों ने संबंधित अधिकारियों से योजनाओं की जानकारी ली और बताया कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से उन्हें सरकारी प्रयासों और संसाधनों को समझने का बेहतरीन अवसर मिलता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]