कांगड़ा
600 बाल वैज्ञानिकों को मिला सम्मान, शिक्षा, ग्रीन एनर्जी और रोजगार में सुधार की योजनाओं का किया ऐलान
बाल वैज्ञानिकों को सम्मान, बच्चों में आत्मविश्वास को बताया भविष्य की नींव
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आयोजित 32वीं राज्य स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस के समापन समारोह में साइंस क्विज, ओलंपियाड, नवाचार मॉडल, निबंध लेखन और स्लोगन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। 12 जिलों से आए लगभग 600 बाल वैज्ञानिकों और शिक्षकों ने इस दो दिवसीय आयोजन में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों में बढ़ता आत्मविश्वास हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
केंद्र सरकार ने विज्ञान के लिए बंद की राशि, हिमाचल ने उठाया भार
मुख्यमंत्री ने बताया कि बच्चों की विज्ञान गतिविधियों के लिए केंद्र से मिलने वाली दो करोड़ की राशि अब बंद हो गई है। हिमकोस्टे के आग्रह पर राज्य सरकार ने स्वयं धन उपलब्ध करवाया, ताकि बच्चों के अंदर की वैज्ञानिक सोच को विकसित किया जा सके।
ग्रीन एनर्जी स्टेट की दिशा में तेजी से बढ़ रहा प्रदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने वर्ष 2026 तक हिमाचल को ग्रीन एनर्जी स्टेट बनाने का लक्ष्य रखा है। 350 ई-बसें पथ परिवहन निगम में शामिल की जाएंगी और भविष्य में पूरा बेड़ा इलेक्ट्रिक किया जाएगा। ग्रीन हाइड्रोजन को भविष्य की ऊर्जा बताते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल देश को इस दिशा में मार्गदर्शन देगा।
ओपीएस पर अडिग रुख, शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में होंगे बड़े बदलाव
मुख्यमंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार पुरानी पेंशन योजना से पीछे नहीं हटेगी। अब तक 1.36 लाख कर्मचारियों को ओपीएस का लाभ दिया जा चुका है। सरकार 100 सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पैटर्न लागू करेगी और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोलेगी। 967 टीजीटी/पीजीटी और 1,000 जेबीटी शिक्षकों की भर्ती के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार किए जाएंगे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group