लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Ankita | 30 अगस्त 2023 at 3:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने  रक्षा बंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राज्यपाल ने विश्वास व्यक्त किया कि रक्षा बंधन का त्यौहार जहां आपसी भाई-चारे को बढ़ाएगा, वहीं समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण स्थापित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और परस्पर विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षा बन्धन का त्यौहार परिवार व समाज में आपसी भाई-चारे को सुदृढ़ करता है। उन्होंने कामना की कि राखी का यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां व समृद्धि लेकर आए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]