लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Ajit Pawar Plane Crash

Ajit Pawar Plane Crash / महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन, PM मोदी ने जताया दुख

राज्यपाल ने सामाजिक सरोकार के मुद्दों पर जन सहयोग का किया आग्रह

Ankita | 1 मई 2023 at 10:21 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

राजभवन में मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई

HNN/ शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण की आज यहां राजभवन में विशेष स्क्रीनिंग की गई। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के माध्यम से इस स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित विद्यानंद सरैक और नेक राम शर्मा, राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों के विजेता और प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में उल्लेखित प्रदेश के विशिष्ट लोगों ने इस आयोजन में भाग लिया।

मन की बात कार्यक्रम के 100वें संस्करण के उपरान्त राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में कहा कि यह समाज के साथ संवाद का कार्यक्रम है, जिसका मुख्य उद्देश्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है, जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सके।

इसके माध्यम से समाज में प्रेरणादायी कार्य करने वाले लोगों को समाज के नायक के रूप में लोकप्रिय करना है। ये नायक लोगों के आदर्श के रूप में स्थापित होकर अन्य के लिए प्रेरणा स्त्रोत बन रहे है।

उन्होंने कहा कि मन की बात कार्यक्रम में जन सरोकार से जुड़े कई विषयों पर संवाद किया गया है। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम में प्रदेश के लोगों की प्रतिभा का उल्लेख किया है। प्रदेश के प्रतिभाशाली लोग देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं, यह बात प्रशंसा का विषय है।

सोलन स्थित मानव भारती संस्था और इससे जुड़ी उर्मिला बाल्दी, संजना और विपुल गोयल, चम्बा के भटियात विधान सभा क्षेत्र के अध्यापक आशीष बैहल, ऊना जिले के गांव भटोली के प्राथमिक अध्यापक राम कुमार जोशी, हमीरपुर के जगदीश चन्द्र और कई अन्य प्रतिभाशाली लोग इस सूची में शामिल हैं।

राज्यपाल ने नशामुक्ति, प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान, प्राकृतिक खेती, पोषणयुक्त अनाज की खेती के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने लोगों से इन मुद्दों पर पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह जन सरोकार के विषय हैं, जिसमें हर व्यक्ति को सहयोग करने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर चर्चा सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस उपमहानिरीक्षक (अपराध) डी.के. चौधरी, और इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज की नशा निवारण विशेषज्ञ डॉ. निधि ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर एक प्रस्तुति दी।

निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. गोपाल बेरी ने तपेदिक उन्मूलन, कृृषि विभाग के संयुक्त निदेशक, रघुबीर सिंह ने पोषणयुक्त अनाज और उप निदेशक, कृषि महेंद्र भवानी ने प्राकृतिक खेती पर एक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर पद्मश्री नेक राम शर्मा ने भी बहुमूल्य विचार व्यक्त किए।

इससे पहले, उप-महानिदेशक आकाशवाणी और दूरदर्शन गुरविंदर सिंह ने राज्यपाल का स्वागत किया। आकाशवाणी की कार्यक्रम प्रमुख पूनम सिंह ने लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला का स्वागत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]