लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यूक्रेन से सुरक्षित घर लौटी बेटी तो परिजनों ने सीएम राहत कोष में दिए 21 हजार

SAPNA THAKUR | 6 मार्च 2022 at 10:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

यूक्रेन में फंसी हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की बेटी सुरक्षित घर लौट आई है। बेटी के सुकुशल घर लौटने की खुशी में परिजनों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। इतना ही नहीं परिजनों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार रुपए भी दिए हैं। बता दें कि ऊना जिले के नगर परिषद मैहतपुर बसदेहड़ा निवासी वंशिता यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही थी।

इसी बीच यूक्रेन और रूस के बीच छिड़ी जंग के चलते वंशिका वहीं फंस गई। जिसके बाद नेशनल यूनिवर्सिटी से बॉर्डर तक पहुँची। बॉर्डर पर पहुंचने के बाद उन्हें फ्लाइट से सुरक्षित दिल्ली के हिमाचल भवन तक पहुँचाया गया। वंशिता ने बताया कि दिल्ली से वह बस में बैठ कर अपने घर तक पहुंची।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं दूसरी तरफ बेटी के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों में खुशी की लहर है। यूक्रेन से सुरक्षित घर आने की खुशी में वंशिता के अभिभावकों ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 21 हजार की धनराशि भेंट की है। शनिवार को धनराशि का चेक वंशिता के माता-पिता ने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती को भेंट किया।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]