लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

यमुना शरद महोत्सव का पंडाल बनाने की तैयारियां शुरू

SAPNA THAKUR | 16 अक्तूबर 2021 at 4:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

पांवटा साहिब के नगर पालिका मैदान में यमुना शरद महोत्सव का पंडाल बनाने की तैयारियां शनिवार से शुरू कर दी गई है। इस पंडाल को बनाने की अनुमति प्रशासन द्वारा दी गई थी जिसके बाद यहां शनिवार से कार्य आरंभ कर दिया गया। यह जानकारी शनिवार को एसडीएम विवेक महाजन ने प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 18 और 19 अक्तूबर को मनाया जा रहा है।

इस उत्सव का शुभारंभ डीसी राम कुमार गौतम द्वारा विधिवत रूप से यमुना पूजा से किया जाएगा। इसके अलावा इस उत्सव का समापन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी द्वारा किया जाएगा। यमुना शरद महोत्सव पांवटा में इस बार सांस्कृतिक संध्या का आयोजन नहीं होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हालांकि कबड्डी, रस्सा कस्सी, वॉलीबाल और हॉकी समेत खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। यहां झूले और दुकानों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यमुना शरद महोत्सव कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करके मनाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें