लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

फैसले का स्वागत, अभी जारी रहेगा संघर्ष- भारतीय किसान यूनियन

SAPNA THAKUR | 20 नवंबर 2021 at 11:26 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

भारतीय किसान यूनियन नालागढ़ ने बैठक कर बनाई आगामी रणनीति

HNN/ नालागढ़

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की बैठक नालागढ़ विश्राम गृह में सपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम गुरूनानक देव के प्रकाशोत्सव पर बधाई दी गई और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत किया। भारतीय किसान यूनियन ने कहा कि काले कृषि कानूनों को रद्द करने की अभी घोषणा हुई है जिससे किसान उत्साहित हैं। लेकिन अभी तक किसानों के हक की लड़ाई लंबी है। जब तक काले कृषि कानून संसद में रद्द नहीं होते तब तक किसानों का संघर्ष जारी रहेगा। इसके अलावा एमएसपी पर कानून और अन्य मांगों को लेकर सरकार सकारात्मक रवैया दिखाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अगर सरकार सोच रही है कि कृषि कानूनों को रद करने की घोषणा से किसान चुप हो जाएगा तो सरकार गल्तफमी में है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सुरमुख ने बैठक की अध्यक्षता कि और कहा कि काले कृषि कानूनों को रद्द करने की घोषणा किसानों की जीत का आगाज है। लेकिन जब तक यह कानून संसद में रद्द नहीं होते किसान चुप नहीं बैठेगा और संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को इस जुम्लों की सरकार पर रत्ती भर भी भरोसा नहीं है।

पहले भी सरकार की कई घोषणाएं और फैसले जुमले ही साबित हुए। सुरमुख सिंह ने कह कि कृषि कानून रद्द होने के बाद सरकार एमएसपी पर कानून बनाए। इसके अलावा किसानों की अन्य मांगों को पूरा करने की पहल करे। नहीं तो दिल्ली, सिंधू और गाजीपुर बार्डर पर दोबारा बैठने में किसानों को देर नहीं लगेगी। यह लड़ाई किसानों के हक की है और 14 महीने के लंबे संघर्ष और सैंकड़ों बलिदान किसानों ने अपने हक के लिए दिए हैं जिन्हें जाया नहीं जाने दिया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]