लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पौंग झील में अभी भी डेरा जमाए बैठे है विदेशी परिंदे

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 2:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ काँगड़ा

सूबे की पौंग झील अभी भी विदेशी परिंदों से गुजार है। प्रदेश में गर्मियां धीरे-धीरे बढ़ रही है बावजूद इसके झील में अभी भी हजारों प्रवासी परिंदे डेरा जमाए बैठे हैं। हालांकि, यह विदेशी परिंदे अभी कुछ ही दिन के मेहमान हैं। इसके बाद जैसे-जैसे गर्मियां शुरू होगी वैसे-वैसे यहां से यह परिंदे विदेश वापस लौट जाएंगे।

बता दें कि इस बार सर्दियों के मौसम में पौंग झील में 110 प्रजातियों के 1,10,309 परिंदे यहां पहुंचे जिनमें से कुछ परिंदे वापिस विदेश लौट गए है जबकि अभी भी 60 हज़ार से भी अधिक परिंदे यहां डेरा जमाये हुए है। यह विदेशी परिंदे यहां आने वाले सैलानियों सहित आम लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि साइबेरिया और ट्रांस हिमालयी क्षेत्रों चीन, मध्य एशियाई, तिब्बत के साथ-साथ दूसरे कई देशों में जब अत्यधिक ठंड के कारण झीलों व तालाबों का पानी जम जाता है, तो कई विदेशी मेहमान परिंदे हजारों किलोमीटर की यात्रा कर हिमाचल प्रदेश पहुंचते हैं। फरवरी-मार्च में जब यहां गर्मी शुरू होती है, तो ये पक्षी दोबारा अपने क्षेत्रों को लौट जाते हैं।

📢 लेटेस्ट न्यूज़

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]