लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, शटरिंग चोरी कर हुआ था फरार

Ankita | 1 फ़रवरी 2023 at 3:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

हिमाचल में चोरी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। पुलिस की कड़ी कार्यवाही के बावजूद भी शातिर चोरी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला सोलन स्थित मानपुरा का है, यहां पुलिस ने शटरिंग व कांडा तार बंडल चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में ठेकेदार मेहर चंद ने बताया कि वह बागवानियां में काम करता था। उसने बताया कि कुछ दिन पहले वहां से 50 लोहे की प्लेट, 17 बंडल कांटा तार चोरी हो गए थे। जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चुरा ले गया था। इसके बाद अब जाकर पुलिस ने मामले में अजय शर्मा पुत्र सुखदेव शर्मा निवासी मानपुरा को गिरफ्तार किया है। मामले की पुष्टि डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]