किलाड़
मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस पर की बड़ी घोषणा, सभी पात्र महिलाओं को जल्द मिलेगा योजना का लाभ
प्रशासनिक सेवाओं में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मचारियों और पुलिस थानों को किया गया सम्मानित
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को किलाड़ में आयोजित 78वें हिमाचल दिवस समारोह के अवसर पर ‘इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना’ के अंतर्गत पांगी घाटी की 1926 महिलाओं को तीन महीने की 4500 रुपये राशि प्रति लाभार्थी जारी की। इस योजना के अंतर्गत कुल 86.67 लाख रुपये वितरित किए गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सभी पात्र महिलाओं को जल्द मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री ने इस दौरान घोषणा की कि जो भी महिलाएं औपचारिकताएं पूरी करेंगी, उन्हें भी योजना का लाभ शीघ्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि 1 जनवरी 2025 से 31 मार्च 2026 तक 21 वर्ष की आयु पूरी करने वाली महिलाओं और घरेलू सहायिकाओं को भी योजना में शामिल किया जाएगा।
अधिकारियों और शिक्षकों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कई सरकारी कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। इसमें जेबीटी शिक्षक देवी चरण, सुरिंद्र कुमार, सर्जन डॉ. विशाल शर्मा, प्रधानाचार्य भगवान दास चौहान, तहसीलदार शांता कुमार, सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रोमिला देवी और एसएचओ जोगिंदर सिंह का नाम शामिल है।
राज्य के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को भी मिला सम्मान
राज्य में बेहतरीन पुलिसिंग के लिए बिलासपुर सदर, बीएसएल कॉलोनी मंडी, डमटाल कांगड़ा और ऊना महिला थाना को वर्ष 2024 के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों के रूप में सम्मानित किया गया।
मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक प्रतिभाओं को भी सराहा
समारोह में आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और परेड में भाग लेने वाले दलों को भी मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। उन्होंने उनके प्रदर्शन को सराहनीय बताया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group