Loading...

ददाहू में करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत

Shailesh Saini • 24 Apr 2025 • 1 Min Read

हिमाचल नाऊ न्यूज़ ददाहू (सिरमौर)

सिरमौर जिले के तहसील मुख्यालय ददाहू में आज एक हृदय विदारक घटना में करंट लगने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान संगड़ाह तहसील के उगर-कंडो गांव के रहने वाले कर्ण शर्मा के रूप में हुई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कर्ण ददाहू में किराए के मकान में रहता था। बताया जा रहा है कि मकान में किसी बिजली के उपकरण से उसे अचानक करंट लग गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने तुरंत उसे ददाहू अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक कर्ण शर्मा एक कुशल बाइक राइडर बताया जा रहा है। इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।रेणुकाजी की SHO प्रियंका चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

उन्होंने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, जिसके बाद उसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। इस दुखद घटना ने एक बार फिर बिजली के उपकरणों के रखरखाव और सावधानी बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया है।