लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

मंडी बस दुर्घटना में सात लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

मंडी बस दुर्घटना : सरकाघाट के तरंगला में हुई बस दुर्घटना में सात मृतक, 27 घायल; घायलों को एम्स बिलासपुर सहित विभिन्न अस्पतालों में उपचार

शिमला, 24 जुलाई।

मुख्यमंत्री ने जताया गहरा दुख
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के मसेरन क्षेत्र के पास तरंगला में हुई बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस भीषण हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 27 अन्य यात्री घायल हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

घायलों का विभिन्न अस्पतालों में चल रहा उपचार
मुख्यमंत्री ने बताया कि घायलों का नागरिक अस्पताल सरकाघाट और चिकित्सा महाविद्यालय नेरचौक में उपचार चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है ताकि उन्हें बेहतर चिकित्सीय सुविधा मिल सके। दुर्घटनाग्रस्त बस सरकाघाट से दुर्गापुर की ओर जा रही थी।

परिजनों को शीघ्र मिलेगी राहत राशि
मुख्यमंत्री ने मंडी जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि मृतकों के परिजनों को निर्धारित अनुग्रह राशि शीघ्र प्रदान की जाए और घायलों को हर संभव चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति की प्रार्थना
ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]