लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शिमला कमला नेहरू अस्पताल में प्रसूता की मौत, परिजनों ने लापरवाही का लगाया आरोप

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

शिमला कमला नेहरू अस्पताल में शुक्रवार सुबह एक महिला की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। महिला ने बीती रात एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शिमला

प्रसूता की अचानक बिगड़ी तबीयत, सुबह मौत से मचा हड़कंप
28 वर्षीय महिला की गुरुवार रात सफल सिजेरियन डिलीवरी के बाद स्वास्थ्य सामान्य था, लेकिन शुक्रवार सुबह उसकी अचानक तबीयत बिगड़ने पर जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि महिला को कमजोरी के बावजूद जबरन भोजन करने को कहा गया, जिससे उसे सांस लेने में दिक्कत हुई और उसकी मौत हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल, परिजनों ने जताई नाराजगी
महिला की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों ने जमकर रोष जताया और स्टाफ पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था कि डिलीवरी के बाद मरीज की निगरानी में कोताही बरती गई, जिससे उसकी जान चली गई।

मेडिकल सुपरिटेंडेंट बोले- दम घुटने की आशंका, जांच जारी
कमला नेहरू अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर दम घुटने से मौत की संभावना जताई जा रही है, लेकिन स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। उन्होंने बताया कि महिला की डिलीवरी के बाद उसकी हालत सामान्य थी और बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]