लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेजधार हथियार लेकर आपस में भीड़ गई महिलाएं, एक हायर सेंटर रेफर

PRIYANKA THAKUR | 25 नवंबर 2021 at 2:31 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिलाई

जिला सिरमौर के गिरीपार क्षेत्र में महिलाओं के बीच हुई बहस बाजी इतनी बढ़ गई कि महिलाएं हथियार लेकर एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गई। इस खूनी झड़प में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल महिला की पहचान विनीता देवी पत्नी सुरेश सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मामला गिरिपार क्षेत्र के जामना का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते दो महिलाएं आपस में बहसबाजी और गाली गलौज कर रही थी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बहस बाजी खूनी झड़प में तब्दील हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जिसमें एक महिला खून से लथपथ बेहोश पड़ी दिखाई दे रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने घायल महिला को पांवटा अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। उधर डीएसपी वीर बहादुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर भेजी गई। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश के चलते हुआ है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें