लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

तेंदुए ने 70 मुर्गियों को बनाया शिकार, मालिक ने पिंजरे में किया बंद..…..

SAPNA THAKUR | 8 नवंबर 2021 at 4:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ मंडी

प्रदेश के जिला मंडी में मुर्गियों को शिकार बनाने आए तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। तेंदुआ मुर्गियों के पिंजरे में घुसकर उनका शिकार कर रहा था और इसी बीच मालिक ने पिंजरे को बाहर से बंद कर दिया। मामला सुंदरनगर की पलौहटा पंचायत के नैहरा गांव का है।

यहां आज सुबह सेवानिवृत सुबेदार बेसर सिंह के घर में रखी मुर्गियों के पिंजरे में अचानक तेंदुआ घुस गया और उनका शिकार करने लगा। जब इस बात की भनक बेसर सिंह को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बिना डरे पिंजरा बंद कर दिया जिससे तेंदुआ अंदर ही कैद हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बेसर सिंह की माने तो अब तक यह तेंदुआ 70 मुर्गियों को अपना शिकार बना चूका है। वन मंडलाधिकारी सुभाष पराशर ने बताया कि सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया और तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]