HNN / ऊना
यूक्रेन में फंसे जिला ऊना के 63 विद्यार्थियों में से अब तक 42 सशुकल वापस लौट आए हैं। शुक्रवार को 11 और विद्यार्थी यूक्रेन से भारत लौटे। लेकिन अभी भी 22 विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हैं, जिन्हे जल्द ही वतन वापिस लाया जायेगा।
शुक्रवार को आये 11 विद्यार्थी में विकास नगर के दो सुनिधी और कार्तिक शर्मा, हरोली उपमंडल के पंडोगा गांव की मुस्कान , गोंदपुर बुलां का रोहिल शर्मा, अंब उपमंडल की रिया शर्मा, धर्मसाल महंता की कोमल ठाकुर शामिल हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
वही, भैरा गांव का हरप्रीत सिंह, लोअर अदौरा के आयुष राणा, रामनगर नकड़ोह का अक्षय कुमार, गगरेट उपमंडल की घनारी तहसील के गांव मरवाड़ी की अनुभूति, गोंदपुर बनेहड़ा की साक्षी वापस लौटे हैं। जिलाधीश ऊना राघव शर्मा ने कहा कि यूक्रेन में फंसे 22 विद्यार्थियों को वापस लाने के लिए प्रयास जारी हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





