लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जनजातीय क्षेत्र पांगी में ताजा बर्फबारी, शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

Ankita | 20 अप्रैल 2024 at 5:29 pm

HNN/ चंबा

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में मौसम ने करवट बदली है। बता दें जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र पांगी के किलाड़ मुख्यालय में 2.54 सेंटीमीटर से लेकर ऊपरी चोटियों में 10.16 सेंटीमीटर तक ताजा बर्फबारी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, किलाड़ मुख्यालय में 2.54 सेंटीमीटर तो ऊपरी चोटियों चस्क भुटोरी, सुराल भुटोरी, हुड़ान भुटोरी, करयूनी-सैरी, हिलुटवान में 10.16 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई है। बर्फबारी से पूरा पांगी क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पांगी क्षेत्र में मौसम का बिगड़ते मिजाज अब लोगों की दुश्वारियां बढ़ाने लगी हैं। पांगीवासियों के अनुसार क्षेत्र में अप्रैल माह में कई वर्षों के बाद इस प्रकार की बर्फबारी देखने को मिली है। बर्फ़बारी होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]