HNN/ मंडी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौरा थम गया है परंतु भूस्खलन का सिलसिला अभी तक जारी है। पहाड़ों में नमी होने के करण प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन होता जा रहा है। मार्ग बंद होने से वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
जानकारी के मुताबिक, किरतपुर- मनाली फोरलेन पर औट से 4 किलोमीटर दूर झलोगी टनल के मुहाने पर भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया है। वही लैंडस्लाइड होने के चलते मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए भी बंद हो गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
प्रशासन द्वारा मार्ग को बहाल करने के लिए मशीन लगाई गई है परंतु बार-बार पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण मार्ग बंद होता जा रहा है। जिससे कि मार्ग बहाली के कार्य में काफी परेशानी हो रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर चंद ने बताया कि हल्के वाहनों को कटौला से डायवर्ट किया गया है, जबकि भारी वाहन जाम में फंसे हुए हैं।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




