HNN/ किन्नौर
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह आज जिला किन्नौर के मुख्यालय रिकांग पिओ के दौरे पर है। प्रतिभा सिंह जैसे ही वहां पहुंची तो पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के साथ मिलकर रिकांग पिओ पेट्रोल पम्प से लेकर रिकांग पिओ बाजार तक एक रैली निकाली। सांसद प्रतिभा सिंह ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनका जिला मे दो दिनों का दौरा है।
इस दौरान वे जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक करने के साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर भी सभी से बातचीत करेंगी ताकि जिला मे संगठन को मजबूती के साथ चुनावों मे उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने जहाँ प्रदेश के अन्य जिलों मे विकास कार्यो को गति नहीं दी वही जिला किन्नौर मे भी विकास कार्य ठप पड़े हुए है और प्रदेश सरकार के अब थोड़े ही दिन बचे हुए है और सरकार को जनता जल्द ही अर्श से फर्श पर उतारने की तैयारी मे है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि प्रदेश के अंदर आज सरकारी कर्मचारी ओल्ड पेंशन को लेकर मांग कर रहे है लेकिन सरकार कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन लागू करने मे नाकाम हुई है। जैसे ही कांग्रेस सरकार प्रदेश के अंदर सरकार बनाएगी तुरंत ओल्ड पेंशन को लागू करेंगी। उन्होंने प्रदेश भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे साढ़े चार वर्ष भाजपा सरकार ने प्रदेश मे भ्रष्टाचार फैलाया है।
कहीं पुलिस पेपर भर्ती लीक मामला है तो कहीं भाजपा के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहे है और जनता की समस्याओ से अधिक सरकार अपने राजनितिक फायदा देखती रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल प्रदेश को कुछ भी नहीं दे गए, जबकि हिमाचल प्रदेश पर आज 70 हजार करोड़ का कर्ज है। ऐसे में प्रदेश की जनता को उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री हिमाचल प्रदेश के लिए बड़ा आर्थिक पैकेज देगें परंतु ऐसा कुछ नहीं हुआ।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group