लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

इतने नवंबर को ऊना में आयोजित होगा हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स का राज्य अधिवेशन

PRIYANKA THAKUR | 6 अक्तूबर 2021 at 11:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / ऊना, वीरेंद्र बन्याल

ऊना में हिमाचल जूनियन ऑफ जनरलिस्ट की बैठक होटल आरआर वडाला में पंकज कतना की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश अध्यक्ष रनेश राणा व प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर व नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य जोगिंदर देव आर्य, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र बन्याल मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में तमाम जिला के हिमाचल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री किशोर ठाकुर ने कहा कि 16 नवंबर को राज्य स्तरीय पत्रकार अधिवेशन का आयोजन ऊना के आर आर बडाला होटल में किया जा रहा है। जिसमें लगभग ढाई सौ से 300 पत्रकार उपस्थित रहेंगे। जिसमें पूरे साल भर की गतिविधियों के बारे में चर्चा होगी और साथ में आने वाले साल की भावी रणनीति को तैयार किया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि नेशनल जूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के 50 वर्ष पूरे होने जा रहे है। वहीं हिमाचल प्रदेश के भी इस वर्ष 50 वर्ष पूरे हुए है। इन दोनों को मिलाकर स्वर्णिम 50 वर्ष 16 नवंबर को अधिवेशन के रूप में मनाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]