HNN / किन्नौर
जिला किन्नौर के रिकांगपिओ अस्पताल के दो सरकारी आवासों में चोरी की घटना पेश आई है। चोरों ने यहां करीब छह हजार रूपये की नकदी पर हाथ साफ किया। चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों सरकारी आवासों का निरीक्षण किया और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने इस घटना को अंजाम उस वक्त दिया जब दोनों कर्मचारी रात्रि ड्यूटी पर थे। सुबह जब दोनों कर्मचारी अपने आवासों में गए तो देखा कि घर में चोरी हुई है। इसके बाद उन्होंने तुरंत मामला रिकांगपिओ थाने में दर्ज करवाया। बता दें कि भगवान सिंह के आवास से चोरों ने नोटों का हार और देचैन डोलमा के आवास से करीब 6000 की नकदी उड़ा दी। इस चोरी की घटना के बाद अन्य कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कर्मचारियों का कहना है कि आवासों के दरवाजे और खिड़कियां जर्जर हालत में है। भारी बारिश के कारण उन्हें कई बार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उधर, थाना प्रभारी रिकांगपिओ अनिल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group