ऊना/वीरेंद्र बन्याल
10 से अधिक देशों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उत्सव को बनाया अंतरराष्ट्रीय मंच
इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय पहचान के साथ आयोजित हुआ हरोली उत्सव न केवल स्थानीय संस्कृति का उत्सव रहा, बल्कि इसने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सफलता के नए कीर्तिमान रच दिए। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पहल और दूरदर्शिता के चलते यह आयोजन अपनी पहली ही प्रस्तुति में वैश्विक संवाद और सांस्कृतिक समरसता का प्रतीक बन गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जापान से रूस तक, मंच पर बिखरी विश्व संस्कृतियों की छटा
उत्सव में जापान, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, सऊदी अरब, ब्राज़ील, मैक्सिको, चीन, इंडोनेशिया और रूस सहित 10 से अधिक देशों की महिला सांस्कृतिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन कलाकारों ने अपनी पारंपरिक कलाओं, संगीत और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। फायर डांस, यूक्रेनियन ड्रम बैंड, लाइट मैन और रोबोट मैन जैसे आधुनिक प्रस्तुतियों ने पारंपरिक मंच को नवाचार के साथ सजीव कर दिया।
उपमुख्यमंत्री की संकल्पशक्ति से सपना बना भव्य आयोजन
वर्ष 2017 में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की थी, जो सरकार के बदलाव के कारण कुछ समय के लिए थम गई थी। लेकिन सात वर्षों के अंतराल के बाद उनकी अडिग प्रतिबद्धता और सांस्कृतिक संरक्षण के प्रति समर्पण ने इस आयोजन को नए स्वरूप और वैश्विक स्तर की भव्यता के साथ पुनर्जीवित कर दिया।
परंपरा और आधुनिकता के मेल से सजा हरोली का सांस्कृतिक मंच
हरोली उत्सव इस बार केवल एक सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि यह सामाजिक चेतना, जन जागरूकता और सांस्कृतिक गौरव का ऐसा मंच बनकर उभरा जहां परंपरा और आधुनिकता का सुंदर संगम दिखा। उपमुख्यमंत्री के प्रयासों ने हरोली को सांस्कृतिक संवाद के एक वैश्विक केंद्र की दिशा में अग्रसर कर दिया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group